गोवा में मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
गोवा तट पर एक मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हुआ। इस दौरान पायलट बाहर निकलने में कामयाब रहा, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी किए। इससे पहले, बाड़मेर में इसी साल 29 जुलाई 2022 को बाड़मेर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भी भारतीय वायुसेना का एक मिग 21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए थे।
