अरुणाचल प्रदेश में सिंगिंग गांव के पास मिलिट्री का हेलिकॉप्टर क्रैश, सर्च ऑपरेशन शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में मिलिट्री का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसा तूतिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ। गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ के मुताबिक मौके पर रेस्क्यू टीम को भेजा गया। सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। इस वजह से हादसे में हुए नुकसान की कोई खबर नहीं आ पाई है।
