अवंतीपोरा के पास आतंकियों द्वारा सैन्य वाहन पर हमला, सैन्यकर्मी समेत 2 लोग जख्मी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्यवाही से बौखलाए आतंकियों ने हमले तेज किए। दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा के पास आतंकियों ने एक सैन्य वाहन पर हमला किया। जिसमें सैन्यकर्मी समेत 2 लोग जख्मी हुए। सुरक्षाबल घेराबंदी कर इलाके की तलाशी में जुट गए। बता दें हाईवे के किनारे स्थित एक मस्जिद में आतंकी घात लगाकर बैठे थे। हादसे में एक जवान और एक महिला जख्मी हुई।
