एटलस के बाद मिल्टन साइकिल पर भी लगा ताला, 250 कर्मियों को वेतन तक नहीं दिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
हरियाणा में 69 साल पुरानी साइकिल कंपनी एटलस दो साल पहले बंद हो गई। उसके बाद उसकी दूसरी कंपनी मिल्टन साइकिल पर भी ताला लगा। इस दौरान करीब 250 कर्मियों को वेतन दिए बिना ही निकाला गया। 2003 में परिवार में बंटवारा हुआ। जयदेव कपूर के पास मिल्टन कंपनी चली गई। एटलस साइकिल को अरुण, विक्रम व राजीव कपूर चलाने लगे। कंपनी डेढ़ साल से बंदी पर चल रही थी।
