ईरान में मजदूरों से भरी मिनीबस और ट्रक की टक्कर, 16 लोगों की मौत, 8 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsaf
ईरान के खुजेस्तान प्रांत में मजदूरों से भरी एक मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए। बता दें, ईरान में दुनिया का सबसे खराब यातायात सुरक्षा रिकॉर्ड है। यहां सालाना लगभग 17,000 लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है। मौत के लिए यातायात कानून का पालन न करना, असुरक्षित वाहन चलाना और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाओं को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
