पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने बढ़ाई हड़ताल; दफ्तराें काे लगाए ताले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 3 नवंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। इसके साथ ही मिनिस्टीरियल स्टाफ ने इस महीने वेतन लेने से इनकार किया है। कर्मचारियों ने इस बार अफसरों का वेतन भी नहीं बनाया है। दिवाली पर अफसरों को सेलरी नहीं मिल पाएगी। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने निर्णय लिया की किसी भी विभाग के कर्मचारी न तो वेतन लेंगे और ना ही अफसरों का वेतन बनाएंगे।
