मोबाइल गेम हारने पर नाबालिग को 200 बार जूतों से पीटा, अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo Finance
पश्चिम बंगाल में एक मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में एक नाबालिग की कथित तौर पर पिटाई का मामला सामने आया। घटना पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पोटाशपुर गांव की है। यहां मोबाइल गेम में हारने पर एक नाबालिग को 200 बार जूतों से पीटा गया। पिटाई के बाद लड़के की हालत ये हो गई कि उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।
