सोशल मीडिया पर बात बंद करने पर नाबालिग लड़की को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिल्ली में 11वीं कक्षा की लड़की को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया, "हमला करने वालों में तीन लोग शामिल थे, जिनमें से बॉबी और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले की योजना बनाने वाले अरमान अली अभी फरार है। उसका पता लगाने की कोशिश जारी है।" मामला दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके का है।