मिर्चपुर हत्याकांड में 20 और दोषी के खिलाफ कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट सख्त
Kapil Chauhan
News Editor
दिल्ली हाईकोर्ट में आज हरियाणा स्थित हिसार के मिर्चपुर दलित हत्या मामले की सुनवाई हुई। जिसमें 15 दोषियों द्वारा निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली अपील को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने जाट समुदाय द्वारा वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ जानबूझकर किए हमले के खिलाफ कठोर टिप्पणी की। इस घटना के बाद करीब 254 दलित परिवारों को गांव से पलायन करना पड़ा था। कोर्ट ने आज 20 और आरोपियों को दोषी ठहराया, जिन्हें पहले ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था।
