पाकिस्तान में 4 महिलाओं के साथ बदसलूकी, बीच बाजार उतरवाए गए कपड़े
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dw
पाकिस्तान से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में चार महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई। बीच सड़क पर उनके कपड़े उतरवाए गए, इसके बावजूद लोग नहीं माने और लाठी-डंडो से उनकी पिटाई भी की। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम में चारों महिलाएं दया की भीख मांगती हुई नज़र आईं।
