सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग छात्र के साथ दुराचार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सहवाग इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल के हॉस्टल रूम में 8 साल के मासूम से कुकर्म की शिकायत मिली है। हालांकि आरोपी कौन है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद उसके बयान भी कलमबद्ध किए।
