x

'मिस हिटलर' प्रतियोगी को ब्रिटेन में 3 साल की सजा, प्रतिबंधित ग्रुप में थे शामिल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

एलिस कटर को ब्रिटेन में 3 साल की सजा हुई। पेशे से वेटर रहीं एलिस ने "मिस बुकेनवल्ड" नाम से मिस हिटलर ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था। जो दूसरे विश्व युद्ध के नाजी कॉन्सेंट्रेशन कैंप थीम पर आधारित था। एलिस के अलावा 3 अन्य नाजियों को भी सजा हुई। सभी मार्च में नेशनल एक्शन नामक प्रतिबंधित ग्रुप का हिस्सा थे, जिसको लेकर कोर्ट की तरफ से सजा सुनाई गई।