x

सेना के लापता जवान समीर अहमद मल्ला बडगाम में मृत मिले

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Latestly

बडगाम से लापता जवान का शव पुलिस ने बरामद किया। जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में तैनात समीर अहमद मल्ला निवासी लोकरीपोरा खाग के तौर पर उनकी शिनाख्त हुई। समीर गांव से ही लापता हो गए थे। वह अपने बच्चे के जन्म पर घर आए थे। समीर के लापता होने के 3 बाद पुलिस ने उनका शव बरामद किया। समीर को आतंकवादियों के द्वारा अगवा किए जाने का भी शक है।