मिजोरम देश का सबसे ज्यादा खुशहाल राज्य, 100% साक्षरता हासिल करने वाला दूसरा राज्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Holidify
मिजोरम को देश का सबसे ज्यादा खुशहाल राज्य घोषित किया गया है। यहां पर लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाता है। यहां का सोशल स्ट्रक्चर यूथ को खुशी देता है। गुरुग्राम के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में स्ट्रैटजी के प्रोफेसर राजेश के पिल्लानिया ने अपनी स्टडी में ऐसा दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम जो भारत का दूसरा ऐसा राज्य है जिसने 100% साक्षरता हासिल की है।
