विधायक हत्याकांड: बिहार के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को रांची HC का झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की सजा बरकरार रहेगी। रांची HC ने उनकी याचिका पर उन्हें कोई राहत नहीं दी है। बता दें झारखंड के हजारीबाग की अदालत ने तत्कालीन विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में प्रभुनाथ सिंह और उनके दो भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके खिलाफ प्रभुनाथ ने रांची HC में अपील दाखिल की थी।