नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में शनिवार को पुलिस टीम वीजा समाप्त होने पर तीन नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम को अफ्रीकी मूल के लोगों की भीड़ ने चारों तरफ घेर लिया और हमला करने लगे। ये लोग अपने दोस्तों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से नाराज थे। इसी बीच मौके पर फायदा उठाकर आरोपी पुलिस टीम के चंगुल से भाग निकले।