जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, पसलियों व पैर में फैक्चर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live Hindustan
जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने एक होटल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड की कोशिश की। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर्स ने ये जानकारी दी।
