मिस्र यात्रा में द्विपक्षीय रिश्ते की नई इबारत लिखेंगे मोदी-फतेह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economictimes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली यात्रा में मिस्र और भारत द्विपक्षीय रिश्ते की नई इबारत लिखेंगे। दोनों देश व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर मुहर लगाने के साथ ही रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी सहमति दे सकते हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अलसीसी चाहते हैं कि दोनों देशों का व्यापार सालाना 12 अरब डॉलर तक पहुंचे। दरअसल, वर्तमान परिस्थितियों में दोनों देशों को एक दूसरे की मदद की जरूरत है।
