पीएम का निर्देश, ब्लैक फंगस की दवाई दुनिया में जहां भी मिले, भारत लाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ब्लैक फंगस को लेकर चिंतित पीएम मोदी लिपोसोमल एंफोटेरेसिरिन बी इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को साफ-साफ कहा है कि विश्व के किसी भी देश में ये दवा मिले, वहां से इसे तुंरत भारत लाया जाए। इसमें दुनियाभर में मौजूदा भारतीय दूतावासों की मदद ली जा रही है। भारतीय दूतावास अपने-अपने देशों में लिपोसोमल एंफोटेरेसिरिन बी की खोज कर रहे हैं।
