चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामला: लड़की के मोबाइल से 15 और वीडियो रिकवर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से पुलिस को 15 और वीडियो मिले हैं। यह वीडियो उसके ही निकले। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसमें उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो मंगवाए गए हैं। इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा, उसके शिमला के ब्वॉयफ्रैंड सन्नी मेहता और दोस्त रंकज वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।
