14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मोहम्मद जुबैर, जमानत याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: siasat
ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर जुबैर की जमानत अर्जी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज किया। दिल्ली पुलिस ने जुबैर की जमानत का विरोध किया था। कोर्ट ने जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने दलील दी थी कि कई देशों से फंडिंग को लेकर सबूत मिले हैं। जिसको वेरिफाई करना है। आगे दोबारा जुबैर से पूछताछ करनी पड़ सकती है।
