6,748 करोड़ की मोनालिसा पेंटिंग पर शख्स ने फेंका केक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: wsiltv
मोनालिसा पर पेरिस के लौवरे म्यूजियम में एक दर्शक ने केक फेंका। इस घटनाक्रम से म्यूजियम में अफरातफरी मच गई। बता दें महान चित्रकार लियोनार्दो द विंशी की ये कालजयी चित्रकारी दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग में से एक है। शख्स बूढ़ी महिला के वेश में म्यूजियम में पहुंचा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 6,748 करोड़ रुपये की कीमत वाली ये पेंटिंग 500 साल पहले बनाई गई थी।
