चेचक के टीके बंद करने से बढ़े मंकीपॉक्स के मामले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
चेचक के टीके को बंद करने से मंकीपॉक्स के मामलों में बढ़ोतरी हुई। दावा नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के शोधकर्ताओं ने किया। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित लेख में डॉ. चांद वाटल ने कहा कि चेचक के टीके के बंद होने के कारण मनुष्यों में कमजोर प्रतिरक्षा से मंकीपॉक्स के मामलों में बढ़ोतरी हुई। 30 से 40 वर्ष पहले चेचक के टीके बंद कर दिए गए।
