सोलन में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मिला, जांच के लिए पुणे भेजा गया सैंपल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हिमाचल प्रदेश के सोलन में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मिला। जांच के लिए सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया। शख्स में 21 दिन पहले संक्रमण के लक्षण दिखे थे। फिलहाल वह ठीक है और आइसोलेशन में है। अब आसपास के इलाकों में निगरानी रखी जा रही है। देश में अब तक मंकीपॉक्स के चार मरीज मिले हैं। इनमें 3 तीन केरल के जबकि 1 दिल्ली का है।
