15 दिन में 15 देशों में फैला मंकीपॉक्स वायरस, दो देशों में मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: medical news today
मंकीपॉक्स वायरस 15 दिन में 15 देशों में पहुंच गया है। बेल्जियम और ब्रिटेन ने मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि किसी देश में इस बीमारी का एक भी मामला खतरे की घंटी होगा। भारत में मंकीपॉक्स का कोई केस अब तक नहीं है, लेकिन मुंबई में संदिग्ध मरीजों के लिए 28 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है।
