अमेरिका में मंकीपॉक्स का कहर, आपातकाल की घोषणा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nola
संयुक्त राज्य अमेरिका ने गुरुवार को मंकीपाक्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है, जो इंगित करता है कि वायरस अमेरिकियों के बीच एक बड़ा जोखिम माना जा रहा है। यह घोषणा राष्ट्रपति बाइडेन के स्वास्थ्य सचिव जेवियर बेसेरा ने की है। अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि इस कदम से बीमारी से लड़ने के लिए अतिरिक्त धन और उपकरण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
