दिल्ली में देर से पहुंचे मॉनसून ने ध्वस्त किए रिकॉर्ड, 11 साल में सर्वाधिक बारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
दक्षिण पश्चिमी मॉनसून दिल्ली में भले ही अस्थिर रहा हो और इसकी गिनती सबसे देर से आने वाले मॉनसून में की गई हो लेकिन इसने राष्ट्रीय राजधानी में 11 साल में अब तक सबसे ज्यादा 1,005.3 मिलीमीटर बारिश की। यह 2010 के बाद पहली बार है जब दिल्ली में मॉनसून की बारिश ने 1,000 मिमी का रेकॉर्ड तोड़ा। सफदरजंग केंद्र में मॉनसून के दौरान आम तौर पर औसतन 648.9 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।
