केरल में मानसून ने दी दस्तक, जल्द देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में जानकारी दी कि मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। अपने पहले चरण में मानसून केरल पहुंचा है। जल्द ही इसके दूसरे राज्यों में पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में दस्तक देने के साथ ही चार महीने लंबे बारिश के मौसम की शुरुआत हो जाती है। इस दौरान देश में 75% बारिश होती है।
