पाकिस्तान में मानसून की बारिश, हादसों में छह लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान और देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के कारण मकानों की छत गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। एक प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के दूरदराज के इलाकों में रात को अचानक आई बाढ़ से कई लोग लापता हो गए।
