मोरबी ब्रिज हादसा: 7 दिन की पुलिस रिमांड में ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोरबी ब्रिज हादसे में गुजरात के ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल को कोर्ट ने 8 फरवरी तक 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था। ओरेवा ग्रुप ने मोरबी ब्रिज के मेंटेनेंस के लिए 15 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 30 अक्टूबर 2022 को ब्रिज टूट गया था। इस हादसे में 135 लोगों की जान गई थी।
