मोरबी पुल हादसा: घड़ी और बल्ब बनाने वाली कंपनी ने की थी रेनोवेशन, अफसरों ने की लापरवाही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindustan times
गुजरात के मोरबी पुल हादसे को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुल की मरम्मत घड़ी और बल्ब बनाने वाली अजंता ओरेवा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने की थी। काम पूरा होने के बाद कंपनी ने खुद ही इसे लोगों के लिए खोल दिया। वेरिफिकेशन और फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं लिया गया। 9 आरोपी अरेस्ट हुए। मृतकों की संख्या बढ़कर 134 हुई। पीएम मोदी आज मोरबी पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे।
