पालघर में सड़क हादसे में 15 से ज्यादा घायल, 6 की हालत गंभीर, मुंबई-पालघर हाईवे बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
पालघर भीषण सड़क हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए। जिनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है। भुसावल से बोईसर जाने वाली बस अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिरी थी। दुर्घटना के बाद मुंबई-पालघर हाईवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया है, रेस्क्यू का काम फायर ब्रिगेड की सहायता से अंजाम दिया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पालघर पुलिस जुटी हुई है।
