इथियोपिया में अमहारा समुदाय के 200 से अधिक लोगों की हत्याएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
इथियोपिया के ओरोमिया इलाके में जनजातीय समुदाय अमहारा के 200 से अधिक लोगों की विद्रोही गुटों ने हत्याएं कीं। इथियोपिया, अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। हमले में बाल-बाल बचे अब्दुल सईद ताहिर ने 230 शव गिने। बकौल अब्दुल, "मैंने जिंदगी में इससे बड़ा हमला नहीं देखा। हम शवों को दफना रहे हैं और शव इकट्ठा कर रहे हैं। हमें दोबारा हमले का डर सता रहा है।"
