x

एल्डरलाइन पर आए 3.39 लाख से अधिक फोन, महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने मांगी अधिक मदद

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय हेल्पलाइन सुविधा 'एल्डरलाइन' बुजुर्गों की मदद करती है। बता दें 'एल्डरलाइन' पर मई 2021 से 3.39 लाख से अधिक फोन आए। जिनमें से 79 हजार से अधिक फोन यूपी से थे। 54,432 कॉल उत्तराखंड, 42,610 तेलंगाना, 27,708 तमिलनाडु और 22,711 कर्नाटक से किए गए। हेल्पलाइन के जरिये महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने अधिक मदद मांगी। 'टाटा ट्रस्ट्स' के सहयोग से 'एल्डरलाइन' की शुरूआत हुई।