पुंछ में घर ढह जाने से 30 से अधिक महिलाएं घायल, अस्पताल में कराई गईं भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक घर ढह जाने से गुरुवार को 30 से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि घटना पुंछ जिले के खनेतर गांव में दोपहर को घटी थी। सभी घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग महिलाओं की मदद करने पहुंच गए थे।
