दौसा में फूड पॉइजनिंग से 300 से अधिक लोग बीमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जीमण प्रसादी खाते एक के बाद एक लोगों की तबीयत खराब होते ही आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया। सभी व्यक्तियों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के पाखर चौड़ाकी गांव में गुरुवार रात करीब नौ बजे ये घटना हुई है। जहां एक साथ 300 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। प्रसादी के बाद इन सभी में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
