ताज पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ में दब गए बच्चे और महिलाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: daily world
बीते दिन ताज का दीदार करने के लिए करीब 35 हजार सैलानी पहुंचे। प्रवेश और निकासी एक ही गेट से होने के कारण पर्यटक परेशान हुए। एएसआई ने टिकट विंडो पर काउंटर बढ़ाए। लोगों से ऑनलाइन टिकट खरीदने की अपील की गई। लोग अपने साथ कोई हथियार, प्रतिबंधित वस्तु लेकर न जाएं, वो सुरक्षा जांच में रोके जाएंगे। मुख्य गुंबद और शाहजहां की कब्रों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने होंगे।
