यूपी में धार्मिक स्थलों से 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Siasat
लाउडस्पीकर के कारण हुए विवाद के बाद यूपी में बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों से अब तक 45,773 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं जबकि 58,861 की आवाज कम की। उन्होंने बताया है कि शासन की ओर से हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराए जाने के लिए 30 अप्रैल तक की डेड लाइन तय की थी।
