x

मारियूपोल में अब तक 5 हजार से ज्यादा मौतें, यूक्रेन का दावा- 8 रूसी लड़ाकू विमान किए तबाह

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: news ncr

यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियूपोल में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मारियूपोल के मेयर के प्रवक्ता ने बताया कि शहर की 90% इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके साथ ही यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूसी हवाई हमलों का करारा जवाब दिया है। यूक्रेन ने रूस के आठ फाइटर प्लेनों, चार यूएवी और तीन हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है।