पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 50 से अधिक यात्री घायल, तीन बोगी पटरी से उतरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindu Wire
महाराष्ट्र के गोंदिया में बीती रात ढाई बजे पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हुई। इस दौरान 50 से अधिक यात्री घायल हुए और पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतरी। एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों के आने के चलते ये हादसा हुआ। ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन आगे निकली थी। ट्रेन जैसे ही गोदिंया पहुंची, वैसे ही वहां पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मारी।
