म्यांमार में 500 से ज्यादा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स से जबरन कराया जा रहा डिजिटल फ्रॉड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tech funnel
म्यांमार में 500 से ज्यादा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को बंधक बनाकर उनसे जबरन डिजिटल फ्रॉड कराया जा रहा है। भारत सरकार 32 भारतीयों को छुड़ा चुकी है। आईटी प्रोफेशनल्स को मोटी सैलरी का झांसा देकर फंसाया जाता है। उन्हें क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी गतिविधियों में लगाया गया है। उनके कारण ही म्यांमार से धोखाधड़ी का इंटरनेशनल रैकेट चल रहा है। यहीं से दुनियाभर के लोगों से साइबर ठगी चल रही है।
