मारियुपोल थिएटर पर मिसाइल अटैक में मारे गए थे 600 से ज्यादा लोग - रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nytimes
रूसी सेना ने पिछले महीने मारियुपोल थिएटर पर मिसाइल अटैक किया था। जिसमें अब 600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ये आकंड़ा एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट में सामने आया है। एसोसिएटेड प्रेस ने रेस्क्यू टीम के हवाले से बताया कि रूसी हमला अनुमान से अधिक भयानक था। इस बीच यूक्रेन के डोनेट्स्क पर रूसी सेना के हमले में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 घायल हो गए।
