उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण आई आपदा से कुमाऊं मंडल में फंसे 700 से अधिक पर्यटक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण आई आपदा में बंद हुए रास्ते भले ही अब खुलने लगे हैं लेकिन कुमाऊं मंडल में अब भी 700 से ज्यादा पर्यटक अलग-अलग कारणों से फंसे हुए हैं। इनमें चार विदेशी पर्यटकों के फंसे होने की बात कही जा रही है। नैनीताल जिले में अब भी 165 से ज्यादा पर्यटक फंसे जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऐसे 40 पर्यटकों को बाहर निकाला गया है।
