नए क्षेत्रों की तलाश में 30 से ज्यादा बाघों ने छोड़ा पन्ना टाइगर रिजर्व
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Saevus
नए क्षेत्रों की तलाश में 30 से ज्यादा बाघों ने पन्ना बाघ अभयारण्य छोड़ा। वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि यह प्राकृतिक एवं स्वाभाविक प्रक्रिया है। 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या सबसे अधिक है। यहां कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुर और पन्ना टाइगर रिजर्व हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व राजधानी भोपाल से करीब 330 किलोमीटर दूर स्थित है। एक दशक पहले यहां एक भी बाघ नहीं था।
