कनाडा से 100 साल बाद लौटी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pipa news
काशी में मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति 100 साल बाद प्रतिस्थापित होगी। शिव के आंगन में मां अन्नपूर्णा विराजेंगी और काशी विश्वनाथ धाम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की अगवानी करेंगे। आज देवोत्थान एकादशी के दिन शुभ मूहुर्त पर कनाडा से लाई गई मां अन्नपूर्णेश्वरी की मूर्ति समेत पांच विग्रह काशी धाम में स्थापित होंगे। बलुआ पत्थर से बनी यह प्रतिमा 18वीं सदी की बताई जाती है।
