कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार सतर्क, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के नए वैरिएंट से उपजे खतरे को लेकर प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने निर्णय किया है कि सोमवार से स्कूल विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा।जो बच्चे स्कूल आएंगे, उसके लिए माता-पिता की सहमति जरूरी होगी। आधे बच्चे तीन दिन और आधे तीन दिन आएंगे।
