मुंबई पुलिस ने फेक IPS ऑफिसर को किया गिरफ्तार, बिजनेस मैन से वसूले थे 15 लाख रूपये
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक फेक आईपीएस ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव शंकर शर्मा को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। उस पर सूरत के एक बिजनेस मैन को किडनैप करने और उससे 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। आरोपी शर्मा को सूरत के एक कपड़ा व्यापारी मोहम्मद एहतेशाम असलम नवीवाला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।