मुंबई पुलिस ने रूस के दो यूट्यूबर्स के खिलाफ दर्ज किया केस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई पुलिस ने रूस के दो यूट्यूबर्स के खिलाफ 26 दिसंबर को एक मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों रूसी यूट्यूबर्स ने एक स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए तारदेओ क्षेत्र में इंपीरियल ट्विन टावर्स में प्रवेश किया था, जिसके बाद पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस ने दोनों यूट्यूबर्स पर आइपीसी की धारा 452 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
