अवैध रूप से एलोपैथी की प्रैक्टिस करने वाले फेक डॉक्टरों पर मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अरेस्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को अवैध रूप से एलोपैथी की प्रैक्टिस करने वाले चार डॉक्टरों और एक कंपाउंडर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों ने दावा किया कि वे डॉक्टर हैं और उन्होंने अपना सर्टिफिकेट दिखाया, जबकि एक कंपाउंडर है, जो डॉक्टर की अनुपस्थिति में प्रैक्टिस करता पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार, सभी पांचों आरोपी गोरेगांव पश्चिम के प्रेम नगर इलाके में पिछले दो साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं.