तिरुमला में मुंडन कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश बालाजी मंदिर आने वाले भक्तों के मुंडन के काम में जुटे 300 से ज्यादा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कामकाज का बहिष्कार किया है। उनका आरोप है कि तिरुमला मंदिर प्रबंधन का विजिलेंस स्टाफ उनका उत्पीड़न कर रहा है। दरअसल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के सतर्कता विभाग ने इन मुंडनकर्मियों द्वारा मंदिर आने वाले भक्तों से पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए जांच की थी।
